आज हम रिव्यु करेंगे “RRR” फिल्म का, जिसका पूरी दुनिया के दर्शक बेशब्री से इंतज़ार कर रहे थे। आखिरकार 5 साल के लम्बे इंतज़ार के बाद राजामौली सर की फिल्म आज सिनेमाघरों में लग चुकी हैं।
RRR फिल्म दो भारतीय क्रांतिकारियों, कोमाराम भीम (राम राव), अल्लूरी सीताराम राजू (चरण) के जीवन पर बनायीं गयी एक काल्पनिक कहानी है। जिन्होंने बड़ी ही बहादुरी से ब्रिटिश हुकूमत और हैदराबाद के निजाम के विरुद्ध लड़ाई लड़ी थी।
RRR मूवी रिव्यू
रेटिंग: 4.5/5 (शानदार)
मजबूत पॉइंट: कलाकारों की एक्टिंग, फिल्म का डायरेक्शन
कमजोर पॉइंट: फिल्म की लम्बाई
“RRR” का विस्तार से रिव्यु करते हैं और जानते हैं ये फिल्म आपको देखनी चाहिए या आप इसे मिस भी कर सकते हैं।
फिल्म का नाम | RRR |
स्टारकास्ट | एन टी रामा राव जूनियर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस, रे स्टीवेन्सन |
रिलीज़ की तारीख | 25 मार्च 2022 |
फिल्म की अवधि | 3 घंटे 06 मिनट |
भाषा | तेलगु, हिंदी, तमिल, मलयालयम, कन्नड़ |
लेखक | के वी विजयेंद्र प्रसाद |
प्रोडूसर | डी वी वी दानय्या |
डायरेक्टर | एस. एस. राजामौली |
बजट | 400 करोड़ |
RRR मूवी रिव्यू: स्क्रिप्ट विश्लेषण
RRR मूवी दो पहलुओं पर आधारित है। एक हैं ‘आग’ – जो की एक गुस्सैल, एक युवा पुलिस अधिकारी रामराजू (राम चरण) हैं, जिसे अंग्रेजों द्वारा सम्मानित किया जाता हैं और साथ में वह भयभीत भी होता हैं। लेकिन अपने शरीर के रंग के कारण कभी भी उसे वो सम्मान नहीं दिया गया जिसका वो हक़दार हैं ।
दूसरा हैं ‘पानी’ – बेहद सरल, मीठा, मासूम भीम (जूनियर एनटीआर) जिसके पास बहुत ही अधिक ताकत है, लेकिन उसका प्रयोग सिर्फ जरुरत पड़ने पर ही करता हैं। भीम गोंड आदिवासी होता है, जो मल्ली नाम की एक जवान लड़की को बचाने के लिए शहर आता हैं। यहाँ से कहानी की शुरुआत होती है।
RRR मूवी रिव्यू: अभिनय
एनटीआर, जो तेलुगु सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक है, अपने करियर की बेस्ट परफॉरमेंस दी हैं। एनटीआर ने गोंड आदिवासी का रोल बखूबी निभाया हैं और बाघ के साथ लड़ाई वाले सीन में बिलकुल जान डाल दी हैं। पूरी फिल्म में कही भी आपको नहीं लगेगा की किसी भी जगह अभिनय में थोड़ी भी चूक की हो।

महान अभिनेता चिरंजीवी के बेटे राम चरण पहले भी राजामौली सर के साथ “मगधीरा” में अपना कमाल दिखा चुके हैं। लेकिन इस फिल्म में उनका अवतार बिलकुल अलग हैं। राम चरण ने इमोशनल सीन को, एक्शन सीन को बखूबी से निभाया हैं। दोनों ही अभिनेता फिल्म को अपने कंधो पर लेकर चलते हैं।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन भी फिल्म में सरप्राइज पैकेज में नजर आये। उनका फिल्म में कैमिया रोल हैं लेकिन फिल्म में अपनी मौजूदगी अच्छे से दर्ज कराते हैं।

आलिया भट्ट ने सीता का किरदार शानदार ढंग से निभाया हैं , लेकिन उनका स्क्रीन टाइम थोड़ा कम हैं। लेकिन फिर भी अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया है।

यह भी पढ़ें:
- Movie ReviewThe Kashmir Files Movie Review: ‘द कश्मीर फाइल्स’ कश्मीरी पंडितों के साथ घाटी में हुए नरसंहार और उनके पलायन पर इतिहास की सबसे बेहतरीन फिल्म
RRR मूवी रिव्यू: संगीत
RRR का संगीत नेशनल अवार्ड विनर M. M. Keeravani सर ने दिया हैं। जैसे ही फिल्म का संगीत आपके कानों तक पहुंचेगा आपको सीट हिलने का अनुभव होगा।
फिल्म का संगीत पूरी फिल्म में नई जान डाल देता हैं, “नाचो नाचो” गाने को सुनकर आपको नाचने का मन करेगा। M. M. Keeravani ने अवार्ड विनिंग म्यूजिक दिया हैं।
RRR मूवी रिव्यू: फिल्म निर्देशन
वर्ष 2017 में, राजामौली की सबसे बड़ी फिल्म या यू कहे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म “बाहुबली: द कन्क्लूजन” आयी थी। जिसने भारतीय सिनेमा के इतिहास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। उसके 5 साल बाद राजामौली की फिल्म “RRR” आज सिनेमाघरों में आ गयी हैं।

राजामौली सर ने फिल्म के एक एक सीन को बेहद कुशलता से, शानदार ढंग तैयार किया हैं। फिल्म का एक्शन सीक्वेंस, वीएफएक्स, इंटरवल, क्लाइमेक्स, संगीत, हाई वोल्टेज ड्रामा आपकी कल्पना से कही आगे हैं। एक बार फिर से बाहुबली के बाद राजामौली सर ने साबित कर दिया की पुरे हिंदुस्तान में उनके जैसा विज़न किसी डायरेक्टर के पास नहीं हैं। और वो भारतीय सिनेमा के महानतम डायरेक्टर की लिस्ट में टॉप पर हैं।
RRR मूवी: “देखें या छोड़े”
अगर आप फिल्म देखने के बिलकुल भी शौकीन नहीं हैं तो इस फिल्म से आप शुरू कर सकते हैं। और मैं दावे के साथ कह सकता हूँ इस फिल्म को देखने के बाद आप इस फिल्म के दीवाने हो जाएंगे।
यह फिल्म देखने के बाद आपको सभी कलाकारों की 3 साल की कड़ी मेहनत साफ़ दिखाई देगी।