नमस्कार दोस्तों आज हम बात करेंगे इस साल की सबसे बड़ी फिल्म KGF 2 की। और साथ में KGF 2 Movie Review भी करेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दू KGF 2 कन्नड़ भाषा की फिल्म हैं जिसे पुरे भारत में रिलीज़ किया जा रहा हैं। इस फिल्म का इतना हाइप बढ़ चुका हैं कि फिल्म को 10000+ स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया जा रहा हैं।
जी हां सबसे बड़ी खुशखबरी ये हैं की KGF फ्रैंचाइज़ी में अब KGF 3 भी जुड़ने वाली हैं। KGF 2 फिल्म में KGF 3 फिल्म की भी अनाउंसमेंट हो गयी हैं।
KGF 2 आज यानि कि 14 अप्रैल 2022 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी हैं, आप भी अपने नजदीकी सिनेमाघर में जाकर फिल्म का मजा ले सकते हैं। KGF 2 पहली कन्नड़ फिल्म हैं जो IMAX में रिलीज़ हो रही हैं। और फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही 40 लाख टिकट सेल कर दिये हैं।

KGF 2 Movie Review
- रेटिंग – 4.5/5 (ब्लॉकबस्टर)
- मज़बूत पॉइंट – रोक्किंग स्टार यश की स्क्रीन पर उपस्थिति, कलाकारों की एक्टिंग, फिल्म की सिनेमेटोग्राफी, फिल्म का डायरेक्शन, फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर, गाने, एक्शन सीन्स
- कमजोर पॉइंट – सेकंड हाफ में कुछ डल मूमेंट्स
फिल्म का नाम | KGF 2 |
स्टारकास्ट | रोक्किंग स्टार यश, संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी |
रिलीज़ की तारीख | 14 अप्रैल 2022 |
फिल्म की अवधि | 2 घंटे 48 मिनट |
भाषा | कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम |
लेखक | प्रशांत नील |
म्यूजिक डायरेक्टर | रवि बसरूर |
प्रोडूसर | विजय किरगंदुर |
डायरेक्टर | प्रशांत नील |
बजट | 100 करोड़ |
यह भी पढ़ें:-
- Beast Movie Review: थलपति विजय का वन मैन शो
- RRR Movie Review: राजामौली ने पेश की एक और दमदार एंटरटेनर, ब्लॉकबस्टर मूवी
KGF 2 Movie Review: स्क्रिप्ट विश्लेषण
KGF 2 की कहानी प्रशांत नील ने लिखी हैं, इससे पहले KGF 1 की कहानी भी लिख चुके हैं। KGF 2 फिल्म में यश अधीरा और भारत की प्रधानमंत्री रामिका सेन से लड़ते नजर आये।
प्रशांत नील ने 2015 में फैसला किया कि फिल्म को दो पार्ट्स में बनाएंगे, क्यूंकि उनके पास बताने को इतना कुछ हैं जो एक पार्ट में पॉसिबल नहीं था।
अक्टूबर 2018 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में प्रशांत ने कहा था – उनके पास इस फिल्म के लिए बहुत बड़ी कहानी हैं जिसमे आसानी से दो पार्ट्स की शुरुआत, उनके इंटरवल और उनके क्लाइमेक्स आसानी से बन हैं “
प्रशांत नील (KGF फ्रैंचाइज़ी के डायरेक्टर)
KGF 2 Movie Review: अभिनय
रोक्किंग स्टार यश जिसे अब दुनिया रॉकी भाई नाम से जानने लगी हैं। ऐसा लगता हैं की यश रॉकी भाई की भूमिका निभाने के लिए पैदा हुए है। KGF 1 में अपनी एक्टिंग से पूरी दुनिया का दिल जीतने वाले यश ने KGF 2 में भी ऐसा ही काम किया हैं।

यश के सभी डायलॉग, उनकी पर्सनालिटी, उनका स्वैग, उनका अंदाज, एक्शन सीन सबकुछ गॉड लेवल का हैं। हम यहाँ तक कह सकते हैं कि रॉकी भाई का किरदार यश से अच्छा कोई भी नहीं कर सकता था। जब जब यश आपको स्क्रीन पर दिखेंगे आप अपनी नजरे नहीं हटा पाओगे। और यही कारण हैं कि आज यश पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं।
KGF 2 फिल्म के विलन SanjayDutt एक कठोर दिल “अधीरा” का किरदार निभाते नजर आएँगे। संजय दत्त का रूप आपको शानदार लगेगा। अधीरा के लिए संजय दत्त से अच्छा रोल शायद ही कोई कर पता।

आपको बता दे संजय दत्त कई बार बोल चुके हैं कि फिल्म की शुटिंग के दौरान प्रशांत नील को हमेशा मेरी हेल्थ की चिंता रहती थी और मेरे को हमेशा मेरे किरदार की चिंता रहती थी।
संजय दत्त (अधीरा)
रवीना टंडन ने भी गॉड लेवल की एक्टिंग की हैं वो अपने किरदार रामिका सेन को अलग ही लेवल पर ले गयी। रवीना ने अपनी प्रतिभा का फिल्म में अच्छे से इस्तेमाल किया।
श्रीनिधि शेट्टी को भी फिल्म में बहुत अधिक स्क्रीन टाइम मिला और उन्होंने अच्छे से अपने किरदार को पकडे रखा।

KGF 2 Movie Review: संगीत
KGF 2 फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर रवि बसरूर हैं, उन्होंने अपना 1000 प्रतिशत फिल्म को दिया हैं। अगर हम KGF 1 फिल्म की सफलता की बात करे तो 50 प्रतिशत क्रेडिट रवि बसरूर को जाता हैं।
रवि बसरूर ने KGF 1 की तरह ही KGF 2 में ऐसा बैकग्राउंड म्यूजिक दिया हैं, जो आपके रोगंटे खड़े कर देगा। इतना बेहतरीन बैकग्राउंड म्यूजिक हाल फिलहाल में किसी भी फिल्म का नहीं रहा हैं।

अगर KGF 2 फिल्म के गानों की बात करे तो उनमे भी म्यूजिक ने ही जान भरी हैं। फिल्म का “तूफ़ान” गाना आपके रोगंटे खड़े कर देगा। दूसरा “फलक तू गरज तू” में इतना मीठा, सोलफुल म्यूजिक दिया हैं, मन करता हैं बार बार बस सुनते रहे।
रवि बसरूर ने KGF फ्रैंचाइज़ी को अपने म्यूजिक से अलग पहचान दिलाई हैं, और जब जब KGF की सफलता का जिक्र होगा रवि बसरूर का नाम जरूर लिया जाएगा।
KGF 2 Movie Review: फिल्म निर्देशन
KGF 2 फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया हैं। प्रशांत नील ने 2014 में रिलीज़ हुई Ugramm फिल्म के बाद से ही KGF फ्रैंचाइज़ी पर काम करना शुरू कर दिया था। और यही कारण हैं इतने सालो की मेहनत आज रंग ला रही हैं। प्रशांत नील ने एक बेहतरीन कहानी लिखी और उसको बहुत ही अच्छे से लोगो तक पहुंचाने का काम किया हैं।
अगर KGF 2 फिल्म के डायरेक्शन की बात करे तो प्रशांत नील ने टॉप लेवल का काम किया हैं। फिल्म के एक एक सीन को बेहतरीन तरीके से पेश किया हैं, जो आपको फिल्म देखने पर पता लग जाएगा।

आज प्रशांत नील की तुलना भारत के महान डायरेक्टर SS Rajamouli से की जा रही हैं। इस बात पर यश से एक बार सवाल भी पूछा गया था कि प्रशांत और राजामौली में से कौन बेहतर हैं। इस पर यश ने कहा था दोनों ही महान डायरेक्टर हैं लेकिन मैंने प्रशांत नील के साथ काम किया हैं। तो मैं प्रशांत को अच्छे से जानता हूँ कि उनका विज़न बहुत ही अलग हैं और अगर उनको सभी sources उपलब्ध करा दिए जाए तो उनमे पोटेंशियल हैं की वो वर्ल्ड लेवल की भी फिल्म बना सकते हैं।
KGF 2 Movie: “देखें या छोड़े”
MUST, MUST, MUST WATCH, बस अगर आप फिल्म देखने के थोड़े बहुत भी शौकीन हैं तो आप फिल्म देखने पहुंच जाए। KGF 2 को कोई भी मूवी का शौकीन इंसान तो मिस कर ही नहीं सकता।
लेकिन हां KGF 2 देखने से पहले KGF 1 जरूर देखकर आना, क्यूंकि फिल्म के पहले पार्ट में ही रॉकी भाई का असली संघर्ष देखने को मिलता हैं।