आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बंधे शादी के बंधन में
जैसा कि हमने पहले ही कहा था आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अगर सूत्रों की माने तो करण जौहर ने फेरों समारोह के लिए गाँठ बाँधी हैं।

आज वाकई आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ज़िन्दगी का सबसे बड़ा दिन है। बहुत समय से चल रही अफवाहों पर अब विराम लग गया हैं क्यूंकि इस खूबसूरत जोड़े ने अब शादी कर ली हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी कहाँ हुई
अगर हम शादी के वेन्यू की बात करे तो मुंबई में स्थित वास्तु, जहाँ पर ये प्यारा सा कपल रहता था वही पर शादी समारोह सम्पन हुआ हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में कौन शामिल हुए
शादी में केवल परिवार के सदस्य और बस खास दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया था। परिवार के सदस्यों की बात करे तो कपूर फैमिली से करिश्मा कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, नीतू कपूर, रिद्धिमा साहनी और अन्य कपूर मौजूद थे। और भट्ट फैमिली से आलिया के माता-पिता महेश भट्ट और सोनी राजदान और उनकी बहनें पूजा भट्ट और शाहीन भट्ट शामिल थीं।

अगर दोस्तों की बात करे तो आकाश अम्बानी, श्लोका अंबानी, करण जौहर, अयान मुखर्जी और आकांक्षा रंजन शामिल हुए थे। मेहंदी समारोह कल वास्तु में बड़े धूमधाम से सम्पन हो गया था।
Also Read:
- रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी: नीतू कपूर ने शादी की तारीख बताई
- KGF 2 Movie Review: यश रॉकी भाई की भूमिका निभाने के लिए पैदा हुए है
- Beast Movie Review: थलपति विजय का वन मैन शो
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का ऑउटफिट
बात करे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के कपड़ो की तो दोनों के आउटफिट सब्यसाची ने डिज़ाइन किए हैं। दोनों सफेद और सुनहरे रंग केआउटफिट पहने नजर आये, आलिया भट्ट ने आउटफिट के लिए लहंगे के ऊपर साड़ी और घूंघट का विकल्प चुना हैं।
शादी के बाद आलिया भट्ट ने क्या कहा
अभी आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी की फोटो शेयर की हैं। आलिया भट्ट ने लिखा –
आज, अपने परिवार और दोस्तों से घिरे, घर पर… हमारी पसंदीदा जगह पर – जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं – हमने शादी कर ली।
आलिया भट्ट (इंस्टाग्राम पर)
हमारे पीछे पहले से ही बहुत कुछ है, हम एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते … यादें जो प्यार, हंसी, आरामदायक चुप्पी, मूवी नाइट्स, मूर्खतापूर्ण झगड़े, वाइन प्रसन्नता और चीनी काटने से भरी हैं।
हमारे जीवन में इस बहुत ही महत्वपूर्ण समय के दौरान सभी प्यार और प्रकाश के लिए धन्यवाद। इसने इस पल को और भी खास बना दिया है।
प्रेम,
रणबीर और आलिया ️

बता दे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने मुंबई में शादी कर ली हैं, जिसमें बस दोनों के खास दोस्त और परिवार के लोग शामिल थे। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को उनकी शादी के लिए हम ढेर सारी शुभकामनाये देते हैं।